Om Dwivedi writes from the same impulse that moved Goswami Tulsidas when he took up the Ramcharitmanas — the recognition that the infinite cannot be fully said, and yet the attempt must be made. Kaavya Setu (the bridge of poetry) is his effort to carry ancient Hindu thought across from the world of classical Sanskrit into the idiom of the present, using verse as the medium of passage. The subjects come from the puranic and Vedic traditions: the cosmos, the divine, the nature of life and death, the teachings preserved in texts that most readers encounter only in fragments.
Dwivedi is candid about the audacity of the project — he knows the standards set by those who came before him, and he proceeds anyway, committing to originality rather than paraphrase. The collection does not reproduce doctrines; it re-enters them through the poet's own sensibility, arriving at formulations that carry the weight of the tradition while remaining his own. The title itself describes both the form and the intention: a bridge between this shore of life and the other.
For readers who want to approach Hindu philosophy through poetry rather than prose commentary, this collection offers a different kind of access.
-:पुस्तक परिचय:- काव्य सेतु एक प्रयास है, अपने धार्मिक विचारों एवं मान्यताओं को काव्य रूप में प्रस्तुत करने का। भारतवर्ष का स्वर्णिम अतीत स्वयं के भीतर आकाश भर अनूठापन समेटे हुए है। यदि स्पष्ट रूप से कहें तो हम इस अनंत को शब्दों में कहने का यत्न मात्र कर सकते हैं। काव्य सेतु वही यत्न है। श्रीरामचरितमानस की रचना करते समय महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी भी यही कहते हैं कि भगवान श्रीराम की कथाएँ अनंत हैं और अनंत प्रकारों से उन्हें कहा भी गया है किन्तु वह भी अपने आराध्य की कथा अवश्य कहेंगे। काव्य रचना के श्रेष्ठ प्रतिमान पूर्व में ही स्थापित किए जा चुके हैं, ऐसे में में स्वयं को साहसी मानता हूँ कि मैंने पहले तो काव्य संग्रह लिखने की धृष्टता की, साथ ही ऐसे विषयों का चुनाव किया जिन पर वृहद विचार-विमर्श किया जा चुका है। किन्तु इस काव्य माला को प्रदते समय पूर्ण रूप से यह ध्यान रखा गया है कि इसकी मौलिकता बनी रहे। 'काव्य सेतु' की विषय-वस्तु हमारे पुरातन ग्रंथों से प्रेरित है और यह मेरे लिए गर्व का विषय है कि मैंने काव्यालंकरण की इस प्रक्रिया में महानतम हिन्दू इतिहास की शरण ली।