Krishnanshi

byJ. N. Rishivanshi

Praachin Bhaarat ki Avismaraniy Vismrtiyaan

A reincarnated ancient Indian princess uncovers erased history — pursued by tantric assassins and warriors with impossible weapons.

Overview

Vanshika has been haunted by an emptiness she cannot name — and by dreams of a world that vanished ages ago. On her sixteenth birthday, a stranger sends her a strange gift. Before she can decide whether she wants it, an accident pulls her into contact with a past that has been searching for her across lifetimes. From that night forward, she is running: from the inhuman assassins sent by a powerful tantric, from warriors carrying technologically advanced weapons, from a masked figure who claims to protect her, and toward an obscure destination she does not yet understand, with an assembly of seers offering to prepare her for it.

J. N. Rishivanshi's Krishnanshi: Prachin Bharat ki Avishmarniya Vismritiyan is an experiment in form as much as a novel — it fuses meticulous research into ancient Indian history with the momentum of a contemporary action narrative. The facts woven into the story are those that mainstream historians have ignored or dismissed: evidence of an advanced civilisation in ancient India that most of us know almost nothing about. The novel makes the argument that academic tradition has rendered us strangers to our own past.

Krishnanshi moves between Vanshika's college world and the gurukul that will train her for her unknown purpose, threading romance, humour, and genuine danger through a story that is also, at its core, an act of historical recovery.

वंशिका को एक ऐसी दुनिया सपनों में दिखती है जो न जाने कितने युगों पहले अतीत हो चुकी! इन दृश्यों की पृष्ठभूमि में प्राचीन भारत का ऐसा चित्र उसे दिखता है जिसके अंश वर्तमान में उपलब्ध इतिहास से मिटा दिये गए हैं... ये कहानी है प्राचीन भारत की, उस समय की एक राजकुमारी की; जो आज के समय में फिर से जन्मी है! वंशिका के भीतर एक अनसुलझा खालीपन है। उसके अस्तित्व के आधे भाग-सा कोई... जो केवल सपनों में दिखता है। फिर, सोलहवें जन्मदिन पर, एक अजनबी उसे एक विचित्र तोहफा भेजता है। इससे पहले कि वह समझ पाए उसे तोहफा पसंद है या नापसंद, एक दुर्घटना उसका संपर्क उसके भयानक अतीत से करवा देती है। वह अतीत जो उसे युगों से, बेचैनी से ढूँढ रहा है! उस रात प्रारब्ध उसे एक ऐसे अज्ञात लक्ष्य की दौड़ में धकेल देता है जहाँ से मुड़ने का विकल्प नहीं; क्योंकि उसके पैरों को सतत भगा रहे हैं- एक विकराल तांत्रिक के भेजे अमानुषी हत्यारे, रहस्यमयी टेक्नोलोजी युक्त हथियारों वाले योद्धा, एक नकाबपोश जो उसका रक्षक होने का दावा करता है, अतीन्द्रीय शक्तियों वाले ऋषियों का संघ जो उस अस्पष्ट लक्ष्य के लिये उसे तैयार करने का प्रस्ताव रखता है! कॉलेज और गुरुकुल के बीच की उसकी यह दौड़भाग कठिनाइयों, रोमांस, हास्य और खतरों भरी होती है। 'कृष्णांशी' क्यों पढ़ें ? प्राचीन भारत के सूर्य से चमचमाते इतिहास और अतिविकसित विज्ञान के बहुत से अद्भुत तथ्य ऐसे हैं, जिन्हें मुख्यधारा के इतिहासकार नहीं मानते। इस अन्यायपूर्ण उपेक्षा के कारण हममें से अधिकतर इनसे अनजान हैं। इनमें से चंद तथ्य भी पढ़कर यह एहसास होता है कि हम भारत के सच्चे ऐतिहासिक चेहरे को कुछ भी नहीं जानते- दशमांश भी नहीं! हमारे स्वर्णिम इतिहास पर अनेकों ग्रंथ उपलब्ध हैं; अधिकतर का स्वरूप ' अकैडमिक ' है और ये सामान्य पाठकों के लिए रुचिकर नहीं हैं। यह उपन्यास हमारे इतिहास को रुचिकर ढंग से प्रस्तुत करने का प्रयास है- साहित्य क्षेत्र में एक नया प्रयोग है , दो शैलियों के मिश्रण का दुस्साहस है - तथ्यात्मक रिसर्च और मज़ेदार कहानी कहती उपन्यास शैली का...

Author

WA